बिहार

सड़क पार कर रहे 19 वर्ष की लड़की को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला

फुलवारी शरीफ, अजीत। पटना गया रोड में गौरीचक और दीदारगंज थाना की सीमा पर फतेहपुर गांव की रहने वाली एक 19 वर्षीय लड़की को सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचल डाला. घटनास्थल पर ही बुरी तरह कुचला गई लड़की की मौत हो गई . मृतक की पहचान फतेहपुर गांव निवासी पिंटू मांझी की बेटी चांदनी कुमारी के रूप में होते हैं मृतक के परिजन वहां पहुंचे और विलाप करने लगे . घटनास्थल पर अक्रोशित लोगों ने डेड बॉडी के साथ पटना गया सड़क को जाम कर जमकर हंगामा किया. करीब 2 घंटे तक सड़क जाम से वाहनों की कतार लग गई . आक्रोशित लोग इस बात से अधिक नाराज थे कि गौरीचक थाना पुलिस और दीदारगंज थाना पुलिस एक दूसरे की सीमा बताकर काफी देर तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे. हालांकि बाद में तत्काल मुआवजा के रूप में ₹20,000 उपलब्ध करा कर समझा बूझाकर किसी तरह सड़क जाम समाप्त कराया गया और डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया .

Advertisements
Ad 1

गौरीचक थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि धक्का मारने वाले पिकअप वाहन की तलाशी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है .मृतक के परिवार वालों को तत्काल ₹20,000 मुआवजा उपलब्ध कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया .

Related posts

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

सीएम सम्राट चौधरी, सीतामढ़ी में ₹1000 करोड़ से बनेगा मां सीता का भव्य मंदिर, 2030 तक हर गांव में PNG

सीएम सम्राट चौधरी, होमगार्ड का भत्ता 1121 रु हुआ, 5 हजार ‘पुलिस दीदी’ बेटियों की सुरक्षा में तैनात होंगी

error: