बिहार

बायो कमपोस्टर का नगर सभापति ने किया उद्घाटन

20230919 194414

फुलवारीशरीफ, अजीत। फुलवारीशरीफ के वार्ड संख्या 21 नया टोला नहर पर और वार्ड संख्या 23 इसोपूर पानी टंकी पर लगे कमपोस्टर का उद्घाटन फीता काटकर नगर सभापति मों अफताब आलम ने किया . यह कार्यक्रम आगा खान फाउंडेशन एवं ग्राम स्वराज समिति व वित्तीय सहयोग यूरोपीयन यूनियन की ओर से किया गया .


इस अवसर पर नगर सभापति मों अफताब आलम ने बताया कि कमपोस्टर लगने से उस वार्ड के लोगों को बहुत फायदा होगा की अब घर का गीला कचरा कहीं और नहीं बल्कि कमपोस्टर मे डालेंगे. उस गीले कचरे से जैविक खाद तैयार होगा. साथ ही इधर उधर जो गीला कचरा फेंकते थे अब वो खाद के रूप मिलेगा जिससे वार्ड स्वच्छ और सुंदर बनेगा. यहां 220 घरों का गीला कचरा से आसानी से जैविक खाद निर्माण होगा.नगर परिषद को जैविक खाद से रेवेन्यू प्राप्त होगा .इसको लग जाने से उस वार्ड के लोग काफी खुश है.

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!