बिहार

आखिल भारतीय ट्रेडिशनल लाठी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार के 18 खिलाड़ी हुए रवाना

पटना, न्यूज क्राइम 24। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बेगूसराय के विधायक कुंदन सिंह जी, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू, मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने सामूहिक रूप से बिहार के18 खिलाड़ियों को अखिल भारतीय ट्रेडिशनल लाठी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए वाराणसी रवाना किया। इस मौके पर बेगूसराय के भाजपा विधायक कुंदन सिंह ने कहा की सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन कर बिहार का नाम रौशन करें यही मेरी कामना है।

इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा की ये सभी प्रतिभावान खिलाड़ी चैंपियनशिप में निश्चित रूप से बिहार का नाम रौशन करेंगे इसका मुझे पूर्ण विश्वास है क्योंकि बिहार में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नही है। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सह बिहार ट्रेडिशनल लाठी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव रंजन यादव ने कहा की बिहार ट्रेडिशनल लाठी एसोसिएशन में बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी है जो आने वाले समय में बिहार का नाम देश दुनिया में रौशन करेंगे।

चयनित टीम इस प्रकार है :-
पुरुष टीम : अंकित कुमार, ओम केशव सिंह कृति, रौशन राज, अमन कुमार, सोनू कुमार , रवि कुमार, विकाश कुमार, कार्तिक कुमार, हिमांशु कुमार, विक्की चौहान, विवेक कुमार । कोच : आकाश, सूरज (कोच),
महिला टीम : श्रृष्टि कुमार, संजना भारती, सुमन कुमारी, खुशी कुमारी वर्मा, समनी कुमारी, चांदनी कुमारी, पंखुड़ी कुमारी। कोच : सविता किरण बाला
इस अवसर पर बेगूसराय के विधायक कुंदन सिंह, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू, अखिल भारतीय ट्रेडिशनल लाठी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार, सचिव डॉ दिलीप कुमार, संरक्षक सुनील सेवक, कोषाध्यक्ष भोला कुमार थापा उपाध्यक्ष विकास सिंह, प्रबंधक गौरव कुमार, टीम प्रबंधक मनोज कुमार, सदस्य कंचन कुमारी, भाजपा के मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा, भाजपा प्रवक्ता राकेश सिंह, सिद्धनाथ कुमार सहित अनेकों खिलाड़ी उपस्थित थे।
राजीव रंजन यादव,अध्यक्ष
ट्रेडिशनल लाठी भारत एसोसिएशन ऑफ बिहार

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: