बिहार

टेस्ट ड्राइविंग पल्सर बाइक लेकर युवक हुआ चंपत

बछवाड़ा, राकेश यादव। बेगूसराय थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत स्थित झमटिया ढाला चौक के समीप गुरूवार को श्री विनायक बजाज शोरूम में एक अजीबो-गरीब वाकया सामने आया है। यहां बाइक खरीदने पहुंचे एक युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार हो गया। घटना गुरुवार की दोपहर की बताई जा रही है। जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उक्त युवक पहले बछवाड़ा ऑटो एजेंसी (हीरो शोरूम) में दाखिल होता है। जहां शोरूम में मौजूद कर्मचारियों से बाइक लेने की बात करता है। कई बाइक पसंद करके टेस्ट ड्राइव की बात करता है लेकिन एजेंसी संचालक युवक के साथ में एक युवक को साथ लेकर टेस्ट ड्राइविंग पर जाने को कहता है ।

जिससे उक्त युवक टेस्ट ड्राइविंग नहीं करता है और बाइक लेने से इनकार कर देता है। करीब दो घंटे के बाद वही युवक बगल के श्री विनायक बजाज एजेंसी में पल्सर बाइक खरीदने शोरूम में दाखिल होता है। जहां शोरूम में मौजूद सेल्स मेन से पल्सर बाइक का रेट पूछने के बाद उसकी टेस्ट ड्राइव के लिए गाड़ी मांगता है। सेल्स मेन भी टेस्ट ड्राइव के लिए उसे पल्सर बाइक दे देता हैं। लेकिन यहां हद तब हो गई जब वह काफी देर तक बाइक लेकर वापस नहीं आया।

काफी देर इंतज़ार के बाद जब बाइक लेकर फरार हुए युवक एजेंसी पर नहीं पहुंचा तो सेल्स मेन खोजबीन शुरू किया। इस दौरान पता चला की उक्त युवक रानी पेट्रोल पम्प पर चार सौ रूपया का पेट्रोल लिया और पटना जाने का रास्ता किसी से पूछ रहा था। इधर बजाज शो रूम के शेल्स स्टाफ बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी सिकंदर शर्मा का पुत्र विकेस कुमार ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। बजाज शो रूम के संचालक ने घटना को लेकर कैमरे में कैद हुए सीसीटीवी फुटेज जारी कर दिया है। जिसके आधार पर बछवाड़ा थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: