बिहार

बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती प्रसूति महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों का जन्म

नालंदा(राकेश): बिहार शरीफ सदर अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चे को जन्म दिया है जिसे देखने के लिए सदर अस्पताल परिसर उमड़ पड़ी है और कौतूहल का विषय बना हुआ है. महिला के परिवार वालों ने बताया कि एकंगरसराय के निजी क्लीनिक में महिला ने बच्चे को जन्म दिया है. जो परबलपुर प्रखंड के विजयपुरा गांव निवासी गुंजन कुमार की (21) वर्षीय पत्नी रूपा कुमारी है. जिसे नॉर्मल डिलीवरी में एक साथ तीन बच्चा पैदा हुआ है. जिनमें दो बेटी और एक बेटा शामिल है. वहीं, कुमकुम देवी जो रूपा कुमारी की सास हैं.

Advertisements
Ad 1

उन्होंने बताया कि प्रसूता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था यहां अल्ट्रासाउंड कराए थे तो पता चला कि तीन बच्चा होगा. जब निजी क्लीनिक में अल्ट्रासाउंड कराए तो उसमें बोला गया था कि जुड़वा बच्चा है. फिल्हाल निजी क्लीनिक के डॉक्टर ने जच्चा और बच्चा दोनों को बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है. जहां बच्चे का वजन कम है उसके देखते हुए इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. फिल्हाल जच्चा और बच्चा दोनों डॉक्टर की निगरानी में ठीक बताए जा रहे हैं.

Related posts

स्वच्छ परिसर से स्वच्छ समाज का संदेश, प्रेमलोक मिशन स्कूल में बच्चों ने लिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

एम्स मार्ग पर फिर हादसा : तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला गंभीर. अतिक्रमण और बदहाल सड़क पर उठे सवाल

24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 4,000 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

error: