बिहार

बाजार में 250 से 275 रुपये प्रति किलो मिल रहे टमाटर

पठानकोट(कंवल रंधावा): पठानकोट में टमाटर का रेट 250 रुपये से बढ़कर 275 रुपये प्रति किलो हो गया है. टमाटर विक्रेताओं ने बातचीत के दौरान बताया कि पंजाब में टमाटर की फसल कम हो गई है, जिसके कारण अब हिमाचल प्रदेश के दूरदराज के इलाकों के रास्ते बंद होने के कारण टमाटर और अन्य फल और सब्जियां पंजाब नही पहुंच पा रही है।

बताया जा रहा है कि लोकल टमाटर नहीं मिलने के कारण टमाटर के दाम 250 रुपये के पार पहुंच गए हैं. दुकानदारों का कहना है कि टमाटर के साथ-साथ अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं क्योंकि अब बरसात के दिनों में पंजाब से सब्जियां आनी बंद हो गई हैं. रास्ते बंद होने के कारण हिमाचल प्रदेश से सब्जियां पंजाब पहुंचनी भी बंद हो गई है। जिसके कारण सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं।

Related posts

बिहार ने की नेशनल रेड रन 4.0 की मेजबानी, पटना के गांधी मैदान में हुआ आयोजन

भूमिहार महिला समाज ने रेनबो होम्स के बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बांटी खुशियां

एम्स पटना में पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफल, एक दिन में तीन जटिल ऑपरेशन