बिहार

राज्यसभा से पारित बिल दिल्ली के लोगों को गुलाम बनाने वाला : आप

पटना(न्यूज क्राइम 24): आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा ने आज राज्यसभा में दिल्ली के संबंध में पारित बिल को दिल्ली के लोगों को गुलाम बनाने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में पीएम मोदी खुद दिल्ली की जनता से वादा किया था कि मुझे प्रधानमंत्री बना दो, मैं अब दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाउंगा। हर चुनाव से पहले भाजपा ने दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के लिए आंदोलन किए हैं और आज प्रधानमंत्री ने दिल्ली के लोगों की पीठ में छुरा घोंप दिया और अपने वादे से मुकर गए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले 7-8 साल में बिना किसी पावर के भी बहुत शानदार काम किया है। उन्हांेने दिल्ली में इतने शानदार स्कूल-अस्पताल बनाए, 24 घंटे बिजली कर दी, बिजली फ्री कर दी, घर-घर पानी पहुंचा रहे हैं, सड़कें बनाई।

राजेश सिन्हा ने कहा कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन रहा। मोदी सरकार ने राज्यसभा में दिल्ली के लोगों को गुलाम बनाने वाला बिल पास कर दिया। यह कानून अंग्रेजों द्वारा 1935 में लाए गए गवर्नमेंट ऑफ इंडिया कानून जैसा है। दिल्ली के लोग अपनी पसंद की सरकार तो चुनेंगे, लेकिन उस सरकार को काम करने की कोई शक्ति नहीं होगी।

Related posts

खतरे के निशान से ऊपर पुनपुन नदी, फुलवारी शरीफ के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा

ईसापुर में अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

गौरीचक में बाढ़ का कहर, सड़क टूटी तो थम गया गांवों का संपर्क, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

error: