बिहार

जोगबनी में विश्व मानव तस्करी निषेध दिवस के अवसर पर सेमिनार का आयोजन

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के इंडो नेपाल सीमा पर अवस्थित जोगबनी थाना क्षेत्र में आज रविवार 30 जूलाई 2023 को विश्व मानव तस्करी निषेध दिवस के अवसर पर सेमिनार का आयोजन किया गया। यह आयोजन जागरण कल्याण भारतीय फारबिसगंज के तत्वाधान में किया गया। आज का कार्यक्रम अररिया जिला के पांच प्रखंड- कुर्साकांटा,अररिया , सिकटी ,नरपतगंज तथा फारबिसगंज के कुल दस गाँव में निधारित स्थानों पर बाल पर अत्याचार, दुर्व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई करवाने तथा नियमों की जानकारी, के साथ जागरूकता अभियान क्रार्यक्रम जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के सहयोग में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन यू एस नई दिल्ली एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया के साथ – साथ , 56 वीं एवं 56वीं एसएसबी बथनाहा एवं अररिया के द्वारा आयोजित किया गया।

Advertisements
Ad 1

वहीं इस कार्यक्रम को फारबिसगंज प्रखंड के बथनाहा पंचायत के भवानीपुर में उप मुखिया प्रतिनिधि की अध्यक्षता में रविवार को विश्व मानव तस्करी निषेध दिवस को मनाया गया, जिले में पांच प्रखंड के कुल 51 गाँव में जिला प्रशासन अररिया के सहयोग से बाल विवाह, बाल श्रम,मानव तस्करी,बाल यौनशोषण से अररिया जिला को मुक्त जनवरी 2024 तक बनाने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम में जिला प्रशासन अररिया,एसएसबी गृह मंत्रालय भारत सरकार, सम्मानित जनप्रतिनिधियों, एवं जनमानस के भागीदारी रही ।

Related posts

होली को लेकर फुलकाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

फारबिसगंज अवर निबंधक सह विवाह पंजीकरण पदाधिकारी ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

बलुआही धार को सफाई करने की उठने लगी मांग

error: