बिहार

आया सावन झूम-झूम कार्यक्रम में खूब होगी मस्ती और धमाल

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): सावन आते ही प्रकृति में हरियाली व महिलाओं में उमंग छाने लगता है. रोहतगी पटना महिला मंडल की सदस्या सावन की मस्ती में “आया सावन झूम-झूम” कार्यक्रम में झूमेंगी-नाचेंगी और मचाएंगी धमाल. आगामी 19 अगस्त को लल्लू बाबू का कुँचा, पटना सिटी में रोहतगी समाज की महिलाए हरियाली तीज सेलिब्रेट करेंगी. जिसकी तैयारी को लेकर कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सर्वसहमति से मंडल की अध्यक्षा शिल्पी रोहतगी ने आया सावन झूम-झूम कार्यक्रम धूम धाम से मनाने को लेकर चर्चा की. वहीं सचिव नताशा रोहतगी ने बताया कि कार्यक्रम में डांस, रैंप पर कैटवॉक, गेम, हाउजी एवं सावन क्वीन का चुनाव निर्णायक मण्डली द्वारा होगा।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर अध्यक्षा शिल्पी रोहतगी, सचिव नताशा रोहतगी, कोषाध्यक्ष मालिनी रोहतगी, डॉ. अर्चना रोहतगी, डॉ. सरिता रोहतगी, कविता, इति, प्रज्ञा, मंजू, शालिनी, आरती, राधा समेत अन्य सदस्य मौजूद थी।

Related posts

बिहटा में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को यातायात प्रबंधन का प्रशिक्षण

सड़कों के मरम्मत और निर्माण की दिशा में सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा 50 स्थान के अनुशंसित सड़कों को बिहार सरकार ने स्वीकृति प्रदान की

बीमार पिता के इलाज के दौरान सूने घर में चोरी, 30 लाख के जेवरात ले उड़े चोर!

error: