बिहार

बाइक से चारधाम की सफलतापूर्वक यात्रा कर वापसी पर पियूष का हुआ स्वागत

अररिया(रंजीत ठाकुर): फारबिसगंज के पटेल चौक के पास रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले रौदी लाल मेहता के सुपुत्र पियूष कुमार भरगामा पैकपार निवासी ने बाइक से 11 हजार 680 किलोमीटर की दूरी तय कर चारधाम की यात्रा के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से दस ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकुशल मंगलवार की रात फारबिसगंज पहुंचे।जहां उनका खाटू श्यामजी के मंदिर में भव्य स्वागत किया।अपनी यह यात्रा उन्होंने 48 दिनों में लगातार बाइक चलाकर की।

एक जून को वह फारबिसगंज से अपनी बाइक से जरूरत के समानों को लेकर निकले थे और 11 हजार 680 किलोमीटर की दूरी तय कर 18 जुलाई की रात फारबिसगंज पहुंचे। फारबिसगंज पहुंचने पर उन्होंने खाटू श्यामजी के मंदिर में पूजा अर्चना कर अपनी यात्रा को विराम दिया।

अपने यात्रा के क्रम में पियूष कुमार ने सबसे पहले उत्तराखंड में बद्रीनाथ पहुंचकर दर्शन किए। उसके बाद गुजरात में द्वारकाधीश तमिलनाडु में रामेश्वरम और अंत में ओडिशा में जगन्नाथ पुरी में देशन के साथ पूजा अर्चना की।उन्होंने बताया कि द्वादश ज्योतिर्लिंग में से उन्होंने दस ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर,ओंकारेश्वर, नागेश्वर,सोमनाथ,भीमाशंकर, घुष्मेश्वर (घृष्णेश्वर),त्रयंबकेश्वर, मल्लिकार्जुन, रामेश्वर, रावणेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने बताया कि पूरे यात्रा के क्रम में उतर प्रदेश, उत्तराखंड,दिल्ली,हरियाणा ,राजस्थान,मध्य प्रदेश गुजरात, महाराष्ट्, कर्नाटक ,तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, पशिम बंगाल और झारखंड राज्य से होकर गुजरे.सफर के दौरान विभिन्न भाषा भाषी और लोगों से मिलना जुलना हुआ। सभी ने उनकी यात्रा मंगलमय होने की दुआ की और 48 दिनों में यात्रा अपनों के दुआ से कामयाब रहा।

पियूष एक बाइक सवार यू ट्यूबर भी है और यात्रा के क्रम में लगतार अपनी यात्रा के बारे में अपने शुभचिंतकों को जानकारी देते रहे।सकुशल वापसी पर स्थानीय लोगों ने सराहना की और इस साहसिक यात्रा पर उन्हें बधाई दी।

Related posts

मुख्यमंत्री की “समृद्धि यात्रा” की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

डीएम ने की प्रेस वार्ता, कहा- जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

error: