बिहार

Breaking : पटना की सड़कों पर स्टंट दिखाने वाली ‘हंटर क्वीन’ को पुलिस ने धर दबोचा

पटना(रॉबीन राज): सोशल मीडिया पर लगातार अपने हैरतअंगेज स्टंट से चर्च मे रही हंटर क्वीन लड़की को आखिरकार पटना पुलिस ने धर दबोचा हैं। पकड़ी गई हंटर क्वीन गर्ल पर 30 हजार का जुर्माना लगा हैं। इसके साथ ही साथ पुलिस ने उसकी बाइक को जब्त कर लिया और एक साल के लिए बाइक का रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिया है।

बताते चले की पिछले कई दिनों से लगातार हंटर क्वीन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमे देखा जा रहा था की पटना की सड़कों पर लड़की लहरिया कट बाइक चलाती नजर आ रही थी। जिसमे मरीन ड्राइव पर स्टंट गर्ल बाइक पर स्टंट करती नजर आ रही थी। लहरिया गर्ल हैरतअंगेज करतब करती और फर्राटा भरती दिख रही थी। लड़की को ना तो अपनी जान की फिक्र थी और ना ही दूसरों की जान की। वो मस्त मौला होकर लड़की बाइक का हैंडल छोड़ती नजर आई। तो वीडियो मे यह भी देखा गया की वो बाइक चलाते समय हाथों मे पिस्टल भी दिखा रही हैं।

Advertisements
Ad 1

हंटर क्वीन के नाम से वायरल इस वीडियो को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई थी। वहीं पटना के सिटी एसपी वैभव शर्मा ने लड़की के खिलाफ सख्त एक्शन की बात कही थी। एसपी के आदेश पर हरकत मे आई पुलिस ने वीडियो की जांच की और हंटर गर्ल को धर दबोचा। पुलिस ने कहा है कि नाबालिग लड़की द्वारा तेज गति से वाहन चलाने के लिए एमवी एक्ट के तहत 30 हजार रुपया जुर्माना लगाने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है। पुलिस ने कहा है कि बाइक को जब्त कर लिया गया है और उसका एक साल का रजिस्ट्रेन रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि लड़की के हाथ में जो हथियार दिखा था वो पिस्टल जैसा दिखने वाला लाईटर है। 

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: