बिहार

लापरवाही : दीवाल कूदकर दो बाल कैदी फूल तोड़ने के दौरान फरार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया आरएस स्थित रिमांड होम बाल सुधार सह पर्यवेक्षण गृह से शुक्रवार को दो बाल कैदी फरार हो गये। सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी में फूल तोड़ने के दौरान दोनों बाल कैदी चहारदीवारी फांदकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद गार्ड कुछ कर पाते तब तक दोनों काफी दूर निकल गया।

फरार दोनों बाल कैदी किशनगंज जिला के पहड़कट्टा थाना क्षेत्र डिक्कीपाड़ा गांव के रहने वाला बताया जाता है। घटना की जानकारी के बाद एसडीओ शैलेश चंद्र दिवाकर सहित अररिया आरएस ओपी अध्यक्ष उमेश कुमार बाल सुधार गृह पहुंचकर मामले की जांच की।

एसडीओ शैलेश चंद्र दिवाकर ने बताया कि बाल सुधार गृह पर्यवेक्षण सह बाल सुधार गृह से भागे दो बच्चे
किस परिस्थिति में और कैसे फरार हुआ है इसकी जांच चल रही है। उन्होंने कहा जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को दी जाएगी। इधर मामले में बाल सुधार गृह के अधीक्षक ने आरएस ओपी थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है। अररिया आरएस ओपी में दिए आवेदन में बाल सुधार गृह के अधीक्षक ने कहा है कि दोनों किशोर के खिलाफ किशनगंज में कांड दर्ज है। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे के किशनगंज जिला के पहड़कट्टा थाना क्षेत्र के डिक्कीपाड़ा गांव के रहने वाले 17 वर्षीय दीपक मुर्मू पिता राजेंद्र मुर्मू और 17 वर्षीय अजय हांसदा पिता लाल हांसदा फूल तोड़ने के लिए परिसर से निकले थे। गेट पर सुरक्षा गार्ड भी मौजूद था।

Advertisements
Ad 1

फूल तोड़ने के दौरान ही दोनों किशोर चहारदीवारी फांद कर
फरार हो गया। दोनों किशोर के खिलाफ किशनगंज उत्पाद थाना कांड संख्या 951/23 दर्ज है। बताया गया कि यह दोनों पिछले एक जुलाई से बाल सुधार गृह में था।

ऐसे में सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी में बाल सुधार गृह से इस तरह दोनों बाल कैदियों के फरार होने के मामले ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है। सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बीच इस तरह का दुस्साहस अपने आप में बाल सुधार गृह की सुरक्षा की कलई खोलती है। ऐसा नहीं है कि बाल सुधार गृह या महिला सुधार गृह से फरार होने की जिले में यह कोई पहली घटना हो। इससे पहले भी इस तरह का दुस्साहस किया जा चुका है। बावजूद इसके सुरक्षा को लेकर इस तरह की लापरवाही असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: