बिहार

रिंगबांध पर ट्रक के द्वारा साइकिल को टक्कर मारने से छात्र की मौत!

नवगछिया(बालमुकुंद): नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना के जाह्नी चौक स्थित रिंग बांध पर ट्रक के द्वारा साइकिल को टक्कर मारने से छात्र की मौत हो गयी. मृतक छात्र इस्माइलपुर थाना के छोटी परबत्ता निवासी चंद्रशेखर मंडल के पुत्र कृष्ण कुमार है. बताया जाता है कि पिता गंगाजल लेकर देवघर गये हुए हैं. कृष्ण कुमार गांव के ही मध्य विद्यालय में वर्ग छह में पढ़ता है. परिजनों ने बताया गया कि कृष्ण कुमार साइकिल से पशु चारा लाने के लिए रिंगबांध के पास खेत गया था. खेत से वह पशुचारा लेकर साइकिल से घर लौट रहा था. इसी दौरान रिंग बांध पर ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी. जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी. कृष्ण कुमार सबसे बड़ा पुत्र था. दुर्घटना की सूचना पाकर सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये।

इस्माइलपुर थानाध्यक्ष एजाज रिजवी ने लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया. मृतक कृष्ण कुमार तीन बहन और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. ग्रामीणों ने ट्रक चालक व ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया. इस्माइलपुर थाना में ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: