बिहार

पटना मे झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलजमाव

पटनासिटी(रॉबीन राज, न्यूज़ क्राइम 24): बिहार मे मौनसून की सक्रियता बढ़ गई है। इससे राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में झमाझम बारिश से लोगों को राहत तो मिल रही है लेकिन इस बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। कुछ घंटों की बारिश से ही शहर मे जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होते देखि जा रही जिससे की लोगों को आवागमन मे परेशानी हो रही।

मॉनसून की पहली बारिश से ही स्थिति नारकीय हो गई है। करीब दर्जन भर गलियों में बरसात का पानी जमा हो गया है। गलियों में पानी लगने से नालियों का अंतर मिट गया है तथा लोग गंदा पानी को पार कर आने जाने को मजबूर है। आधा दर्जन गलियों में जलजमाव से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। पटनासिटी के दूंदी बाजार, चौकशिकारपुर, दिरापर, मंगल तालाब, हरमन्दिर गली मोड़ , कचौड़ी गली समेत अन्य इलाकों के लोगों को एक बार फिर जलजमाव की मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। इस इलाके में पिछली बारिश के दौरान भी लोगों को जलजमाव जैसी परेशानी का सामना करना पड़ा था और इस बार भी यही हाल दिखता नजर आरहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, पटना, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, दरभंगा, गया, बक्सर, नालंदा, रोहतास, सहरसा, सारण, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, सीवान, बेगूसराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, मुंगेर और वैशाली के कुछ इलाकों में मेघ गर्जन, वज्रपात, हल्की बारिश के साथ तेज हवा (30-40KM) चलने के आसार हैं।

Related posts

वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप देवड़ा का खाजेकलां घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, विभिन्न संगठनों के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

शहर में धूल-मिट्टी से आमजन और छठव्रती परेशान, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

400 बच्चे नामांकित, विद्यालय में उपस्थिति नदारद, शिक्षण व्यवस्था पर उठे सवाल