बिहार

फुलकाहा पुलिस ने चोरी की सुजुकी कार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा अररिया जेल

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना पुलिस ने सोमवार की संध्या बथनाहा बीरपुर मार्ग में थाना क्षेत्र के अंचरा गांव के समीप घूरना मोड़ पर वाहन जांच के दौरान एक मारुति सुजुकी कार के साथ कार में बैठे एक युवक को गिरफ्तार किया है। फुलकाहा थानाध्यक्ष नगीना कुमार ने बताया कि बथनाहा बीरपुर मार्ग में अंचरा के समीप वाहन जांच किया जा रहा था जिस दौरान उक्त कार को रोका गया तो कार चालक एवं कार में बैठे दो अन्य युवक पुलिस को देखते ही भाग निकले। जबकि मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

थानाध्यक्ष नगीना कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक सुपौल जिला के छातापुर थाना अंतर्गत सोहटा भवानीपुर निवासी रोशन झा पिता नवीन झा बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बरामद सुजुकी कार संख्या डीएल 9 सीआर/ 4510 का कोई कागजात नहीं रहने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। बताया जाता है कि उक्त मारुति कार से शराब तस्करी का काम किया जाता था जो लगातार इस क्षेत्र में आकर नेपाल से शराब लोड कर फुलकाहा थाना क्षेत्र से सुपौल जिला ले जाते थें और बरामद कार चोरी की है।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: