बिहार

घूरना थाना पुलिस ने साइकिल चोरी के मामले में दो चोर को भेजा जेल

अररिया(रंजीत ठाकुर): घूरना थाना पुलिस ने विगत दिनों साइकिल चोरी के मामले में दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज मंगलवार को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन पूर्व साइकिल चोरी के मामले में पथराहा पंचायत के वार्ड-07 निवासी मोहम्मद तबरेज और मोहम्मद नसार पर साइकिल चोरी के आरोप में घूरना ओपी में मामला दर्ज कराया गया था।

मामला दर्ज होने के बाद घूरना ओपी अध्यक्ष राजनंदनी सिन्हा ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने से दहशतगर्दी में भय का माहौल है।

Related posts

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय

30 वर्ष की आयु के बाद सामान्य लोगों के दिल की जांच संख्या में हो रही है वृद्धि

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

error: