बिहार

अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े कार सवार व्यक्ति पर तबातोड़ बरसाई गोलियां, युवक की घटनास्थल पर ही मौत

दानापुर(अजीत यादव): राजधानी पटना के रूपसपुर थाना इलाके में 12 घंटे के अंदर दो दो हत्या की वारदातों से इलाके में दहशत का माहौल है। सुबह सुबह व्यापारी की हत्या का मामला थमा भी नही था की हरदास पुर इलाके में ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार करें कार सवार युवक को मौत के घाट उतार दिया गया .

मामला रूपसपुर थाना अंतर्गत हरदासपुर का है। स्थानीय लोगों ने रूपसपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार को लापरवाही का कारण बताया है। जहां पर बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए कार सवार युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। कार पर आधा दर्जन गोलियों के निशान पाई गई है।

मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही रूपसपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार अपने पूरे दलबल के साथ मौके पहुंचे एवं मामले की जांच की शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक को सिर और आंख में गोली लगी है। घटनास्थल से पिस्टल और तीन खोखा बरामद हुई है।

Related posts

उद्घाटन से पूर्व डीजीपी ने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान को जल अर्पित किया

पटना महिला महाविद्यालय में लघु नाट्य प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने उठाए समकालीन सामाजिक मुद्दे

6 सितंबर को पटना में गूंजेगी Gen-Z और Gen-Alpha की आवाज

error: