बिहार

एसएसबी जवानों ने 108 लीटर शराब किया बरामद, एक बाइक जप्त!

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी पथरदेवा अंतर्गत भारत नेपाल सीमा से सटे जीमराही गांव, सीमा पिलर संख्या 186/1 के समीप गुरुवार की सुबह करीब 3:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर बथनाहा ओपी पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन कर 108 लीटर (360 बोतल)नेपाली दिलवाले नामक शराब बरामद किया

मौके से एक हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक बी.आर 50 टी 8435 जप्त करने में सफलता मिली। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी पार्टी इंचार्ज सहायक उपनिरीक्षक विपिन कुमार, आरक्षी आनंद राज, आरक्षी हनुमंत सिंह, रंजीत सिंह, तथा बथनाहा ओपी निरीक्षण छोटे लाल पासवान के संयुक्त अभियान चलाकर की गई है।

Related posts

उद्घाटन से पूर्व डीजीपी ने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान को जल अर्पित किया

पटना महिला महाविद्यालय में लघु नाट्य प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने उठाए समकालीन सामाजिक मुद्दे

6 सितंबर को पटना में गूंजेगी Gen-Z और Gen-Alpha की आवाज

error: