बिहार

युवक की गला कटा कर की गई हत्या को गुत्थी पुलिस ने सुलझा

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): खाजेकला थाना क्षेत्र के नाथ कोल्डस्टोरेज के पास दो दिन पूर्व हुए युवक की गला कटा कर की गई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है और इस हत्या कांड में सामिल तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान आलम गंज थाना क्षेत्र के रहने वाले फैजुल रहमान के रूप में किया है ।वही हत्या का कारण कबूतर बाजी में विवाद को लेकर बताया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

पुलिस ने बताया की 2021 में कबूतर बाजी को लेकर फैजुल रहमान और मो० इरफान के बीच विवाद हुआ था।जिसके बाद मो० इरफान उससे बदला लेने के फिराक में था । वही मो० इरफान ने अपने दो दोस्त मो० यूसुफ और मो० साजिद के साथ मिल कर यूसुफ की निर्मम हत्या किया था और गला काट कर हत्या के बाद शव नाले में डाल दिया था । जिसके बाद पुलिस की टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान कर हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है और तीनो हत्यारे से कड़ी पुछ ताछ की जिसमे सभी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।फिलहाल पुलिस ने तीनो हत्यारे को न्यायिक हिरासत में दिया है।

Related posts

फुलकाहा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो चोरी की बाइक बरामद, एक चोर गिरफ्तार!

आईजी ने नरपतगंज थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए सख्त निर्देश

फुलकाहा में तीन दिवसीय श्रीहनुमान कथा की पूर्णाहुति, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

error: