बिहार

सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

दानापुर(आनंद मोहन): शाहपुर थाना क्षेत्र के दियारा के गंगाहरा मे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजू राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है हत्या आपसी विवाद का नतीजा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शाहपुर थाना के क्षेत्र के दियारा स्थित गंगहारा पंचायत के फुटानी बाजार में दो व्यक्ति नशा करने के दौरान गली गलौज करने लगे। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति पर गोली चला दी।

Advertisements
Ad 1

इस गोलीबारी में कपिल राय का पुत्र राजू राय को सीने में एक गोली लग गई और वो मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर दहशत का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों की माने तो मृतक और घटना को अंजाम देने वाला दोनो नशे में धुत थे। घटना के बाद पूरे फूटानी बाजार में सनसनी फ़ैल गई। घटना की खबर लगते ही शाहपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही हत्या का मामले खुलासा कर दिया जाएगा।

Related posts

छत्तीसगढ़ में आईईडी विस्फोट में 4 जवान शहीद

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर शेखपुरा में जागरूकता रथ को किया गया रवाना

पटना मेट्रो जल्द पूरा करें, 11 सैटेलाइट टाउनशिप पर तेजी से काम हो : सीएम सम्राट चौधरी का निर्देश

error: