ताजा खबरेंबिहार

भीषण गर्मी से हाहाकार : पटना में एक बार फिर स्कूलों के समय मे बदलाव, जानिए कितने बजे तक खुलने का आदेश

पटना(न्यूज क्राइम 24): राजधानी में भीषण गर्मी से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इस बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक बार फिर से स्कूल के समय मे बदलाव किया है। कल यानी 19 अप्रैल से पटना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 10:45 तक ही संचालित होगी। बच्चों को लू से बचाने को लेकर पटना जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है।

बतादें की पटना सहित कई जिलों में पिछले चार दिनों से तापमान में ज्यादा वृद्धि हुई है।  पहले स्कूल का समय 11.45 तक संचालित करने का आदेश था। लेकिन बढ़ती गर्मी को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने एक बार फिर स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव करने को लेकर आदेश जारी किया है। जो की कल से सभी स्कूलों मे लागू होगा।  पटना में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।   

Related posts

शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चोरी के आरोपी गिरफ्तार, अपहरण मामले में नाबालिग बरामद!

मिशन मोड में बनायें पात्र लाभुकों का राशन कार्ड : डीएम

error: