बिहार

गांव में छेड़छाड़ के विवाद को लेकर दबंगों ने महादलित के घर पर किया गोलीबारी

नालंदा(राकेश): मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के सिंगथु गांव में छेड़छाड़ के विवाद को लेकर दबंगों ने महादलित के घर पर चढ़कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इस गोलीबारी की घटना में चाचा वीरेंद्र चौधरी और भतीजा मनोज चौधरी को गोली लग गई है। घटना के संबंध में जख्मी ने बताया कि पूर्व में विकास महतो और छोटू कुमार से ताड़ी पीने को लेकर विवाद हुआ था।

इसी विवाद को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार की देर रात विकास महतो और छोटू कुमार ने वीरेंद्र चौधरी के पुत्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए दर्जनों की संख्या में और वे हथियार से लैस होकर घर पर चढ़कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।इस गोलीबारी की घटना में चाचा वीरेंद्र चौधरी और भतीजा मनोज चौधरी को गोली लग गयी। गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज को सुनकर लोग इधर-उधर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। फिलहाल दोनों जख्मी को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी डॉक्टर शिबली नोमानी ने घटना की पूरी जानकारी ली।

Related posts

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 किलो गांजा बरामद!

70 साल पुराने अस्पताल की बदहाली पर सिस्टम मौन, 13 साल से अधूरा पड़ा करोड़ों का भवन

दीघा स्थित 100 एमएलडी क्षमता क़े सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का एम डी बुडको एवं जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण