बिहार

पिपरा पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार!

सुपौल(बलराम कुमार): मामला सुपौल जिला सदर अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत पिपरा पुलिस द्वारा लोडेड देशी कट्टा सहित दो आरोपी को गिरफ्तार करने की है।
SDPO,-श्री कुमार इंद्रप्रकाश, ने बताया की पुलिस अधीक्षक सुपौल के आदेशनुसार थानांतर्गत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया पिपरा बाजार स्थित त्रिवेणीगंज रोड में चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगा

पुलिस अपनी तत्परता दिखाइ और युवक को पकड़ कर युवक की तलाशी ली गई उससे नाम पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम मुकेश कुमार बताया।

बाद शक के आधार पर उसका मोबाइल चेक किया तो देखा की उसके मोबाइल में एक वीडियो है। जिसमे युवक एक वीडियो में हथियार चला रहा था। पूछने पर उक्त युवक मुकेश कुमार ने बताया कि यह हथियार गांव के ही मिथुन कुमार का है। जिसके निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर मिथुन कुमार के घर से एक लोडेड देशी कट्टा, एक लोहे का फाइटर बरामद किया गया। और थाना में दोनो के ऊपर केस दर्ज किया गया जिसका थाना कांड संख्या 138 /23 दर्ज कर दोनो आरोपी मुकेश कुमार और मिथुन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: