बिहार

पहली बीवी और बच्चों को रहते पति ने रचाई दूसरी शादी

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना के फुलवारी शरीफ में बुधवार को देर रात अजीबोगरीब मामला सामने आया जब एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया है . थाना में मौजूद पुलिस वाले को महिला ने बताया कि उसके पति ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया और तीसरा विवाह रचा लिया. फोन पर तलाक और पति द्वारा विवाह रचा लेने की बात सुन कर पत्नी सदमे में आ गई. घर वालों के समझाने पर वह थाना पहुंच कर पति के खिलाफ मामला दर्ज कराई है।

इस संबंध में पीड़ित महिला फुलवारी शरीफ अलबा कॉलोनी निवासी महलका ने बताया कि उसका विवाह कोइलवर निवासी फिरोज आलम से 21 साल पूर्व हुआ था.फिरोज से उसके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी भी है. विवाह के बाद से ही पति का व्यवहार ठीक नहीं था मगर हमने घर बसाने की सोच कर सब कुछ सहती चली गई. इधर इसी बीच पति ने एक और विवाह रचा लिया जिसे भी चूप चाप सह गई और हम रिश्ता निभाती रही ताकि बच्चे का भाविष्य खराब ना हो.

इसी बीच कुछ विवाद होने के कारण मैं अपने मायका अल्बा कॉलोनी आ गई थी. मंगलवार को मेरे पति ने मुझे फोन किया और फोन पर ही तीन तलाक दे दिया. उनकी बात सुन कर हम बेहोश हो गये जब होश आया तब परिजनों के साथ बुधवार को मामले का हल निकालने का प्रयास किया मगर पता चला कि मेरे पति ने पुन विवाह रचा लिया है और किसी भी हालत में हमको रखने के लिए तैयार नहीं है, तब हमने फुलवारी शरीफ थाना पहुंच कर पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला ने आवेदन दिया है. मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जायेगी।

Related posts

टीबी का इलाज पूरा होने के बाद भी हर चार में से तीन मरीजों को सांस संबंधी परेशानी : एम्स पटना का अध्ययन

छपरा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने नवप्रवेशित छात्रों का बढ़ाया उत्साह

महावीर मन्दिर में आज मनायी जाएगी देवोत्थान एकादशी