क्राइमपंजाब

दिनदहाड़े औरत से कान की बालियां झपटी

20230310 214720

तलवाड़ा(प्रवीन सोहल): आज गांव फतेहपुर में औरत से दिनदहाड़े बालिया झपटने का मामला सामने आया है। इच्छा देवी पत्नी ओम प्रकाश (65) ने बताया कि आज वह बैंक से पैसे निकलवाने गई थी कल उनकी बेटी के घर फंक्शन था जिस कारण वह खरीददारी के लिए पैसे लेकर आ रही थी
वहां से आने के बाद वह बाजार गई और फिर अपने गांव फतेहपुर में आ गई

जहां गांव के बीचो-बीच पुल के पास दो युवक जो की बाइक पर एकदम से आए आकर उनके दोनों कानों पर झपट पड़े और उनको नीचे गिरा दिया जिससे उनके पैसे वाला बैग उनके नीचे आ गया। दोनों बदमाशों ने उनकी दोनों बालियां झपट ली इच्छा देवी ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश के गुप्तांग पर वार किया डाल और शोर शराबा डाल दिया जिससे डर कर वह लोग दोनों बालियां लेकर भाग गए जबकि पैसों वाला बैग बच गया।

इच्छा देवी ने रोते हुए बताया कि यह बालिया एक तोले सोने से ऊपर उनकी पुरानी खानदानी निशानी थी इनकी कीमत इस वक्त 50 हजार रुपए तक है झीना झपटी में उनका बैग भी फट गया और इच्छा देवी के कान भी जख्मी हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी।

Related posts

प्लास्टिक के दानों की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे नशे की खेप, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

एम्स पटना में चिकित्सा अनुसंधान पर दो दिवसीय कार्यशाला

नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती ने पीछा कर पकड़ा; जड़े थप्पड