क्राइमबिहार

हर्ष फायरिंग में युवक के छाती में लगी गोली, पटना रेफर

जमुई(मो० अंजुम आलम): खैरा थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव में गुरुवार की रात हो रहे आर्केस्ट्रा में हर्ष फायरिंग के दौरान नगीना गोस्वामी के पुत्र दिवाकर कुमार को एक गोली लग गई। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया।

सहयोगियों के सहयोग से स्वजन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।बताया जाता है कि होली पर्व के अवसर पर गुरुवार की रात गांव में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ आर्केस्ट्रा देखने के लिए जुटी थी। आर्केस्ट्रा के दौरान कुछ मनचले युवकों के द्वारा स्टेज पर हर्ष फायरिंग भी की जा रही थी

इसी दौरान पिस्टल में गोली फंस गया फिर फंसे गोली को देखने के दौरान अचानक पिस्टल से फायरिंग हो गई और सामने खड़े दिवाकर कुमार के दाहिनी ओर छाती में लग गई।जिससे दिवाकर बुरी तरह घायल हो गया। हालांकि घायल दिवाकर की पत्नी ने गोली मारने का आरोप मंटू गोस्वामी पर लगाया है। गोली छाती में अटके रहने की वजह से दिवाकर की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने आरोपित प्रभाकर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित