बिहार

शव बरामदगी के बाद इलाके में फैली सनसनी!

नालंदा(राकेश): थरथरी थाना क्षेत्र के शेखपुरा डीह के टोला रूपसपुर गांव के खार पर खन्धा से रूपसपुर निवासी 55 वर्षीय वेचन साव का शव पुलिस ने बरामद किया। शव बरामदगी के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। अधेड़ के कमर पर घाव के गहरे निशान थे।

इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। वही मृतक के स्वजन पीटपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। शव को रविवार की शाम में जलावन तोड़ने गए लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस छानबीन शुरू कर दी है। घटना के सबन्ध में मृतक के स्वजन ने बताया कि वेचन साव परवलपुर बाजार में ताला चाभी बनाने का काम करता था। शनिवार की शाम को वेचन साव घर से निकले थे। देर शाम तक नही लौटने पर खोजबीन नही की गई। क्योंकि शाम को निकलते थे।

Advertisements
Ad 1

तो कभी देर रात आते थे या अगले दिन भी आते थे। शाम को सूचना मिली कि एक शव गांव के खन्धा में फेंका पड़ा हुआ है। इस सूचना पाते ही घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि शव के पास खून से लथपथ एक कपड़ा, एक लाठी व कुदाल रखा हुआ है। शव का बयां हाथ टूटा हुआ है।

गर्दन भी टूटा हुआ था। मुँह से खून निकल रहा था। कमर पर घाव का गहरा निशान भी था। मोबाइल भी गायब था। जिससे साफ पता चलता है कि पीट पीटकर हत्या किया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के तीन पुत्र जिसमें एक शादी शुधा है।

Related posts

बाढ़ NH-31 पर सड़क दुर्घटना के दौरान पटना यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एलपीजी व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ पटना में विरोध, पीएम मोदी का पुतला फूंका

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

error: