बिहार

खगौल में सड़क एक्सीडेंट में व्यापारी की मौत!

खगौल(अजीत यादव): पटना के शाहपुर थाना अंतर्गत सरारी गुमटी के नजदीक रविवार को एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार व्यापारी को कुचल डाला। इस हादसे में व्यापारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक के शव को पटना एम्स भेज दिया गया।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पालीगंज के विद्या भूषण शर्मा 50 वर्ष अपना व्यापार के सिलसिले में पटना से पालीगंज जा रहे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि विद्या भूषण शर्मा पटना के मैनपुर में रहकर बिजनेस व्यापार किया करते थे।

रविवार को अपनी मोटरसाइकिल से पटना से पालीगंज जा रहे थे। इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने सरारी गुमटी के नजदीक उन्हें कुचल डाला। इस हादसे में घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस बीच ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। बाद में लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर पटना एम्स पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी कैमरा को खंगालना शुरू कर दिया है।

Related posts

डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में हुई समीक्षा, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर जोर

शेखपुरा में अब नहीं सड़ेगी सब्जी-प्याज, हर प्रखंड में बनेगा गोदाम

शेखपुरा में LSBA की समीक्षा, डीएम ने दी 2 महीने की डेडलाइन

error: