बिहार

खगौल में सड़क एक्सीडेंट में व्यापारी की मौत!

खगौल(अजीत यादव): पटना के शाहपुर थाना अंतर्गत सरारी गुमटी के नजदीक रविवार को एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार व्यापारी को कुचल डाला। इस हादसे में व्यापारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक के शव को पटना एम्स भेज दिया गया।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पालीगंज के विद्या भूषण शर्मा 50 वर्ष अपना व्यापार के सिलसिले में पटना से पालीगंज जा रहे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि विद्या भूषण शर्मा पटना के मैनपुर में रहकर बिजनेस व्यापार किया करते थे।

रविवार को अपनी मोटरसाइकिल से पटना से पालीगंज जा रहे थे। इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने सरारी गुमटी के नजदीक उन्हें कुचल डाला। इस हादसे में घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस बीच ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। बाद में लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर पटना एम्स पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी कैमरा को खंगालना शुरू कर दिया है।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: