बिहार

जोगबनी रेलवे प्लेटफार्म तथा अंतरराष्ट्रीय बोर्डर पर नशामुक्ति दिवस को लेकर जागरूकता अभियान

अररिया(रंजीत ठाकुर): मादक पदार्थ के दुरुपयोग एवं उनके अवैध व्यपार के विरुद्ध अंतरास्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर रविवार को जोगबनी रेलवे के प्लेटफार्म तथा अंतरराष्ट्रीय बोर्डर पर पर जागरूकता अभियान के तहथ सामूहिक रूप से शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन अररिया एवं जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है।

नशा मुक्त जागरूकता अभियान का आयोजन अपर पुलिस महानिदेशक, आथिर्क अपराध इकाई बिहार, पटना के पंत्राक 4595/ दिनांक 30.05.22 एवं जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया के पंत्राक 415/ दिनांक 13.06.22 के आलोक में किए जाने की बात जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने कही। इस मौके पर जोगबनी एसएसबी कैम्प प्रभारी प्रदीप बिराड़े, रेल थानाध्यक्ष रामबच्चन सिंह, आरपीएफ प्रभारी सीबी साहा, पूर्व नप उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद, पूर्व सरपंच अजय सहनी, जागरण कल्याण भारती के उमर अली, राजेश कुमार, लही नेपाल सरकार के एपीएफ अधिकारी सी कटुवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कुमार ने बताया कि भारत के कुल 744 जिले में से 300 जिले को अतिसंवेदनशील नशा के क्षेत्र में चिन्हित किया गया है, बिहार के अररिया , मुजफ्फरपुर, पूवी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, वैशाली, गया, औरगावांद एवं भोजपुर , नशा के क्षेत्र में संवेदनशील होने के कारण भारत सरकार के तरफ से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया लोक संवाद, आम लोगों की समस्याएं सुनीं

लंबित कांडों के बेहतर निष्पादन पर पुलिस पदाधिकारी सम्मानित, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रशस्ति-पत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के महत्व पर जोर दिया

error: