बिहार

फुलकाहा में नवनिर्मित मंदिर में प्रतिमा स्थापना के लिए निकली 251 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना अंतर्गत भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा बाजार के शुक्रहाट अटल चौक पर स्थित नवनिर्मित श्री श्री 108 संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में संगमरमर की हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को 251 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं की विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई। अहले सुबह से हीं गेरवा एवं लाल वस्त्र धारण कर कलश में जल भरने के लिए नरपतगंज प्रखंड के भारत नपाल सीमा से सटे मानिकपुर महादेव मंदिर परिसर में स्थित कुआं के निकट महिलाएं पहुंची। वहां फारबिसगंज से आए आचार्य रामनरेश तिवारी एवं शशिनाथ तिवारी के द्वारा सामूहिक संकल्प कराया गया। इसके बाद महिलाएं कलश में जल भरकर कतार में मंदिर पहुंची। इस बीच पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। कलश यात्रा के साथ पूर्व मुखिया संजय सिंह के अलावे कमेटी के सदस्य जगदीश साह, बजरंग गुप्ता, शंभू साह, विनोद साह, कृष्णा साह, दीपेंद्र गोस्वामी, राजू गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, राज साह, पवन गुप्ता, सोनू गोस्वामी, राजा शर्मा,अरूण यादव,के साथ साथ मानिकपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रिकेश यादव, ओमप्रकाश पोद्दार सहित सैकड़ों स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

फुलकाहा थाना के एसआई श्रीराम शर्मा सहित दर्जनों पुलिस जवान मौजूद थे। चौक चौराहे एवं बाजार में मुफ्त शरबत एवं पेयजल की व्यवस्था की गई थी। कलश यात्रा दिन के दस बजे मंदिर परिसर पहुंची वहां कलश लिए महिलाओं एवं कुआंरी कन्याओं ने प्रतिमा की परिक्रमा की इसके साथ हीं मंदिर में हवन यज्ञ शुरू हो गया। आयोजक ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा हवन यज्ञ अष्टयाम संकीर्तन का भव्य कार्यक्रम क्रमवार तय किया गया है। फुलकाहा थाना क्षेत्र में यह अभूतपूर्व एवं अनूठा धार्मिक आयोजन है। कलश यात्रा के दौरान लोग जय श्री राम, जय जय श्रीराम ,हर हर महादेव ,धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, विश्व का कल्याण हो, जय भारत माता का नारा लगाते चल रहे थे। इस दौरान कलश यात्री के साथ आगे आगे बैंड बाजे डीजे भी थे। कलश यात्री लगभग छह किलोमीटर दूरी तय कर मंदिर पहुंची।

Related posts

होली को लेकर फुलकाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

फारबिसगंज अवर निबंधक सह विवाह पंजीकरण पदाधिकारी ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

बलुआही धार को सफाई करने की उठने लगी मांग

error: