क्राइमबिहार

बेखौफ अपराधियों ने प्रेम प्रसंग में युवती को मारी पैर में गोली, हालत चिंताजनक!

दानापुर(न्यूज़ क्राइम 24): दानापुर थाना क्षेत्र के भट्ठारोड मोड़ पर रविवार को देर शाम बदमाश ने फायरिंग कर दी। जो ऑटो पकड़ने को बहनो के साथ खड़ी एक युवती के बायें पैर में गोली लग गयी। घटना के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गया। जिससे वो जख्‍मी होकर वही गिड़ पड़ी। लोगो ने उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्‍पताल भेजा। जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जख्‍मी नेहा नासरीगंज की रहने वाली है। वही भट्ठारोड निवासी एक लड़की सामने आयी और पुलिस को बताया कि वो और अपनी बहन के साथ शाहपुर में आयोजित अपनी सहेली के शादी में जाने के लिए निकली थी इसी क्रम में भट्ठारोड मोड़ पर थी। तभी बाइक से दियारा के हेतनपुर का रहने वाला मुकेश बाइक से आया और जबरन उसकी बहन को साथ चलने को कहते हुए मेरे उपर फायरिंग कर दिया। जो कुछ दूर पर खड़ी एक लड़की के पैर मे लग गया। जिसके बाद वो बाइक लेकर भाग निकला। जख्‍मी नेहा की बहन ने बताया कि वो तीनो बहन ऑटो पकड़ने के लिए खडा थे। तभी नेहा के पैर में गोली लग गयी। जिसका इलाज पटना के अस्पताल में चल रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस कैमरे पर कुछ नहीं बोले। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

सोरंगपुर में प्रेसबायोपिया जांच शिविर: 300 महिलाओं को मिला लाभ, चश्मा वितरण शुरू

तक्षशिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन में महिला सशक्तिकरण व जेंडर संवेदनशीलता पर सेमिनार आयोजित

विधायक डॉ. रामानंद यादव की बेटी की शादी में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा, हजारों लोगों ने दिया आशीर्वाद

error: