झारखण्ड

AS पूजा सिंघल अरेस्ट, लंबी पूछताछ के बाद ED ने किया गिरफ्तार!

रांची(न्यूज़ क्राइम 24): इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ईडी ने दो दिन की लंबी पूछताछ के बाद आईएएस पूजा सिंघल को अरेस्ट कर लिया है. बीते दो दिनों से पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा से लगातार पूछताछ चल रही थी. मंगलवार को भी पूजा सिंघल और उनके पति से ईडी ने नौ घंटे तक पूछताछ की थी. पूजा सिंघल को गिरफ्तार करने से पहले ईडी ने सदर अस्पताल से संपर्क किया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों की एक टीम ईडी कार्यालय के लिये रवाना हो चुकी है. ताकि पूजा सिंघल के स्वास्थ्य की जांच कर सकें बता दें कि इससे पहले मंगलवार को ईडी ने पूजा सिंघल से कहा था कि वह रांची छोड़कर कहीं नहीं जायें. पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा को ईडी की ओर से यह भी कहा गया था कि वे किसी भी सूरत में रांची स्थित मुख्यालय छोड़कर कहीं नहीं जाएं.दूसरे दिन हो रही पूछताछ पूजा सिंघल से दूसरे दिन यानी बुधवार को भी ईडी ऑफिस पहुंची हैं. दूसरे दिन भी पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा से ईडी की पूछताछ हो रही है. गौरतलब है कि आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल मंगलवार को ईडी के समक्ष हाजिर हुईं थी. ईडी ने मंगलवार को उनसे उनकी आमदनी के स्रोतों, मनरेगा घोटाले में उनकी भूमिका और उनके बैंक खातों में जमा नकद राशि से संबंधित सवाल पूछे थे. पूजा सिंघल के करीबी अभिजीत सेन के कोलकाता स्थित चार ठिकाने पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है.

नौ घंटे तक चली थी पूछताछ :

Advertisements
Ad 1

पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के अलावा सीए सुमन कुमार से तीसरे दिन भी पूछताछ जारी रही. पूजा सिंघल व अभिषेक झा को बुधवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है. पूजा सिंघल अपने पति अभिषेक झा के साथ मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे ईडी कार्यालय पहुंचीं थी. यहां नौ घंटे चली पूछताछ के बाद देर शाम आठ बजे दोनों को छोड़ दिया गया था.ED ऑफिस लाये गये दो बक्से में कागजात राजधानी के अलावा दूसरे राज्यों में ईडी की ओर से छापेमारी के दौरान जो कागजात जब्त किये गये, उन्हें मंगलवार को दो बक्सों में रांची स्थित ईडी कार्यालय लाया गया था. झारखंड के अलावा ईडी ने बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और राजस्थान में छापेमारी की थी.

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: