क्राइमताजा खबरेंबिहार

Breaking : किशोर की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम!

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला। जहां पटनासिटी में एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के पीरवैश मोहल्ला का है। जहां बेखौफ अपरधियों ने एक किशोर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जहां उसे इलाज के लिए एनएमसीएच ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर की पहचान 15 वर्षीय मो० फिरदौस उर्फ कल्लू के रूप में किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिरदौस पर फायरिंग की थी। इस घटना में फिरदौस को सीने में एक गोली लगी हैं, जिससे उसकी मौत हो गयी हैं। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजन के बयान पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है।

Related posts

जिले में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का किया गया आयोजन, मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने का लिया गया संकल्प

जहानाबाद में पिंक बस सेवा शुरू, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित यात्रा की सुविधा

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी में अब वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार सिन्हा देंगे सेवा

error: