झारखण्ड

शादी समारोह में टकराए दो गुट, बम फोड़े, कई राउंड फायरिंग!

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र के कनकनी चार नंबर में गुरुवार की देर रात दो गुटों के बीच खूनी झड़प हुई. इसमें कई राउंड फायरिंग की गई. इसके साथ ही बमबाजी से इलाका थर्रा उठा. झड़प की घटनाएं दो जगह कनकनी और लोयाबाद मोड़ पर घटी है. इस घटना में राहुल चौहान व अजय चौहान नामक दो युवकों का सिर फट गया.

घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके से दो कारतूस, एक गोली का खोखा, सुतली बम व बाइक जब्त की है. पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए लोयाबाद क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया.

धनबाद कतरास मुख्य मार्ग जाम किया इधर हिंसा के बाद घटना के विरोध में आक्रोशित राहुल चौहान व उसके स्वजनों और समर्थकों ने थाने में हंगामा किया व धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. केंदुआडीह सर्किल इंस्पेक्टर वीर कुमार व जोगता थाना प्रभारी पंकज कुमार और थानेदार विकास कुमार यादव ने लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम हटाया. करीब एक घंटे तक सड़क जाम रही.

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो भी थाना पहुंचे व पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की. घटना के बाद पुलिस कनकनी में कैंप किए हुए है.

हरेंद्र चौहान के घर पर भी हमला :

Advertisements
Ad 1

हरेंद्र चौहान के घर पर हमला हुआ है. यहां सात राउंड गोली चली है. एक बम भी फोड़ा गया. एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है. हरेंद्र चौहान की मां कमला देवी ने कहा कि राहुल चौहान, उसके भाई सहित दर्जनभर लोगों ने उनके घर पर हमला बोला था. इन लोगों ने गोली चलाकर जान से मारने की कोशिश की है. आवाज सुनकर बाहर निकले तो राहुल और उसके लोग सभी को जान मारने की धमकी देते हुए बम व गोली चलाई.

इसे भी पढ़ें : सिरमटोली में सरना पूजा स्थल पर भवन निर्माण से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा नाराज, सीएम हेमंत से की शिकायत :

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी :

घटना के संबंध में लोयाबाद थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि शादी समारोह में हुड़दंग के कारण घटना घटी. हलांकि, दोनों के बीच पुरानी रंजिश भी है. थाना प्रभारी ने कहा कि दो कारतूस और खोखा बरामद किया गया. एक बाइक भी मिली है. जांच चल रही है. शिकायत किसी की तरफ से नहीं मिली है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

error: