बिहार

बाबा चौहरमल महोत्सव का विधिवत उद्घाटन में पहुंचे पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): फुलवारी शरीफ के चौहरमल नगर में दो दिवसीय बाबा चौहरमल महोत्सव का उद्घाटन पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने किया । कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्याम रजक पूर्व मंत्री सुरेश पासवान विधायक गोपाल रविदास, रामानुज प्रसाद ने भी समारोह को संबोधित किया।

पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि बाबा चौहरमल ने आजीवन दलित पिछड़ों के अधिकार की लड़ाई में अपना जीवन नयोछावर कर दिया। नेताओं ने कहा कि दलित समाज अब तलवार लाठी छोड़कर कलम उठाईए और शिक्षित होकर समाज की मुख्यधारा में अपना योगदान दें। नेताओं का स्वागत तलवार और पगड़ी के साथ समिति के अध्यक्ष दिनेश पासवान ने की। कार्यक्रम में आए नेताओं ने बाबा चौहरमल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। समारोह में मधु मंजरी शैलेश पासवान, रामानंद पासवान शैलेश यादव अशोक पासवान देवेंद्र प्रसाद शशिकांत ने समारोह को संबोधित किया।इसके अलावा आयोजन में मनोज भारती रविदास चंदन अजय संतोष ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts

विजयादशमी पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ रावण दहन

महिला की हत्या का खुलासा : जमीन के सौदे की रंजिश में पत्नी को मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार!

साइबर क्राइम थाने का उदघाटन : सुश्री अंकिता शर्मा

error: