पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): एक घर से पुलिस ने क्षत-विक्षत स्थिति में महिला का शव बरामद किया है। जिसके बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई हैं। मामला सुलतानगंज थाना अंतर्गत चाइचक में महिला की पीट-पीटकर हत्या कर और हत्या के बाद महिला के शव को घर में छुपा कर रखा गया था। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया है और इसकी पहचान करीब 45 वर्षीय पिंकी देवी के रूप में किया हैं। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला को बुरी तरह पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी गई हैं।
घटना के बारे में आसपास के लोगों ने बताया कि महिला पिंकी देवी के पति सुनील महतो की मौत कुछ वर्ष पूर्व ही हो गई थी। पति के मौत के बाद पिंकी देवी अकेले घर में रहकर अपना मकान बनवा रही थी। आसपास के लोगों ने बताया कि पिंकी देवी के भैंस सुर और गोतिनी यह चाहती थी कि पिंकी देवी किसी तरह यहां से भाग निकले और पूरे घर पर उन सभी लोगों का कब्जा हो। इसी को लेकर घर में हमेशा विवाद बना रहता था। मंगलवार को मौका मिलते हैं परिवार के गोतिनी और भैंस सुर में मिलकर उनकी देवी को पीट-पीट कर हत्या कर डाला और शव को घर में ही छुपा डाला। आसपास के लोगों से सूचना के आधार पर पुलिस ने घर पहुंचकर पिंकी देवी के शव को बरामद किया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने पिंकी देवी की भतीजी ज्योति कुमारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
