ताजा खबरेंबिहार

पटना एम्स में कोरोना से एक की मौत!

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): एम्स में मंगलवार को 1 मरीज की मौत कोरोना इलाज के दौरान हो गई । वही 4 मरीजों को कोरोना से स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया । इसके अलावा नए मरीजो में 7 मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में मंगलवार को पटना कि 58 वर्षीय निलम कुमारी सिंह कि मौत कोरोना से हो गयी। जबकि 7 नये मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिन्हें एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। वही एम्स में मंगलवार देर शाम तक कुल 40 मरीजों का इलाज आइसोलेशन वार्ड में चल रहा था जिसमे बक्सर, भोजपुर, दरभंगा, वैशाली, गया समेत गया के मरीज शामिल हैं।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित भारत संभव नहीं

बिहार में बनेगा शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग और Google के बीच हुआ MoU

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन को लेकर केंद्र की संयुक्त सचिव ने की समीक्षा

error: