बिहार

अररिया : भरगामा में प्रखंड प्रमुख ने किया अपने कार्यालय का उद्घाटन

अररिया(रंजीत ठाकुर): भरगामा प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख संगीता देवी ने प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर प्रमुख ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें वोट देकर दोबारा प्रमुख बनाया है। उनके विश्वास पर खरा उतरूंगी। प्रखंड के सभी पंचायतों के गांव को विकसित किया जाएगा। मौके पर प्रमुख संगीता यादव के अलावे भरगामा बीडीओ ममता कुमारी,उप प्रमुख मो. शहनवाज आलम,सीओ मनोज कुमार,प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू यादव,समिति विनोद कुमार मंडल,अलका मिश्रा,छोटू यादव,युवराज यादव,संजीव यादव,अमर आनंद,रवि यादव,मिट्ठू मेहता,सुमित अकेला सहित काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे। कार्यालय कक्ष का शुभारंभ प्रमुख ने नारियल फोड़ कर किया। इस मौके पर बीडीओ ममता कुमारी ने प्रमुख एवं उपप्रमुख को बुके देकर स्वागत किया। प्रखंड प्रमुख संगीता देवी ने संबोधित करते हुए कहा कि सबका साथ सबका सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही प्रखंड कार्यालय में बिचौलियों से मुक्त कराना और आम आवाम की सेवा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पंचायत समितियों के प्रति आभार प्रकट किया।

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!