बिहार

एटीएम से रुपए चुराने आए थे चोर, मशीन नहीं खुली तो उखाड़कर लेते गए

बिहटा(आनंद मोहन): पटना में एटीएम चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। शुक्रवार की बीते रात बिहटा प्रखंड के अमहारा में चोरों ने बड़ा कारनामा किया। ये चोर एटीएम से रुपए चुराने आए थे। एटीएम मशीन नहीं खुली तो, चोर पूरी मशीन ही उखाड़कर अपनी गाड़ी में रखकर ले गए। ये मामला बिहटा अमहारा स्थित आईडीबीआई बैंक का है। रात बड़ी गाड़ी से आए अज्ञात चोरों ने बैंक का एटीएम में पहले एटीएम में तोड़फोड़ कर रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन वे ऐसा करने में सफल नहीं हो सके। इसके बाद चोरों ने पूरी मशीन ही उखाड़ दी। मशीन को अपनी गाड़ी पर लोड किया और लेकर चलते बने। बताया जा रहा है कि इस एटीएम में करीब साढ़े पांच लाख रुपये थे। घटना की सूचना पर बिहटा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Advertisements
Ad 1

घटना की सूचना मिलने पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे आइडीबीआइ की स्‍थानीय शाखा के प्रबंधक घटनास्‍थल पर पहुंचे। उन्‍होंने बताया कि मशीन में करीब साढ़े पांच लाख रुपए कैश था। इधर, बिहटा पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों का सुराग हासिल करने की कोशिश कर रही है। गौरतलब हो कि पटना जिले के फुलवारीशरीफ में भी एटीएम उखाड़कर ले जाने की घटना हो चुकी है। इस मामले में खाली मशीन बाद में अन्‍य जिले के पानी भरे गड्ढे से बरामद की गई थी। हालांकि चोरी गए कैश और चुराने वालों का अब तक पुलिस कुछ भी पता नहीं लगा सकी है। हालांकि, इन घटनाओं के बीच कई माह का अंतर है। पुलिस को अंदेशा है कि एक ही गिरोह दोनों वारदातों में शामिल हो सकता है। हालांकि अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग इस बाबत नहीं मिल सका है।

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: