बिहार

हाइवा ने ऑटो को मारी टक्कर चार की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाईवा को किया आग के हवाले

नालंदा(राकेश नालंदा): सारे थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव के समीप हाईवा और ऑटो की भीषण टक्कर में चार लोगों मौत हो गई। जबकि चार लोग बुरी तरह से जख्मी हैं । मौत से आक्रोशित लोगों ने हाईवा को आग के हवाले कर दिया । जख्मी लोगों को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है । घटनास्थल पर सारे थाना पुलिस पहुंच गई है। वहीं भारी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने इस मुख्य सड़क को जाम करना शुरू कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाइवा ट्रक ने रॉन्ग साइड में जाकर सड़क से गुजर रही ऑटो में बुरी तरह टक्कर मार दिया। जिसके कारण ऑटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हाइवा चालक को सारे थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहार तकनीकी सेवा आयोग के समक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्टों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

जनसुनवाई कार्यक्रम आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन चुका है : श्रवण कुमार

बिहार में जब तक NDA सरकार रहेगी दीपक प्रकाश मंत्री रहेंगे : उपेन्द्र कुशवाहा

error: