बिहार

तस्करी के 60सुअर के बच्चे को नेपाल पुलिस ने किया जप्त

अररिया(रंजीत ठाकुर): ऐसे तो सीमावर्ती क्षेत्र से अनेको सामग्री की तस्करी होती है, लेकिन इन दिनों सुअर की तस्करी ने भूचाल मचा रखा है। सीमावर्ती जोगबनी के रास्ते नेपाल से सुअर का बच्चा की तस्करी जोरो पर है। जोगबनी सीमा से सटे दरिया बस्ती नेपाल की ओर से जोगबनी में अवैध तरीके से ला रहा सुअर के 60 बच्चे को सीमा पर तैनात नेपाल सशस्त्र पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। इस आशय की जानकारी सीमा पर तैनात बीओपी दरिया बिराटनगर पुलिस के निरीक्षक दिल बहादुर पन्त ने बताया कि तस्करी के नियत से बोरे में रख कर 60 सुअर को भारतीय सीमा जोगबनी की ओर ले जा रहा था जिसे कब्जे में लिया गया है। जिनकी अनुमानित कीमत 48 हजार नेपाली रुपया आका गया है।कब्जे में लिये गय सुअर को नेपाल रानी कस्टम बिराटनगर को सुपुर्द कर दिया गया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

सीवान में पुलिसकर्मियों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

महावीर मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जानकी नवमी, 24 घंटे का अष्टयाम कीर्तन शुरू

error: