बिहार

नाबालिक बच्ची के साथ हुई दरिंदगी का मुकदमा लड़ेंगे : मनोज सोनी

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिला के भरगामा थाना क्षेत्र के वीर नगर पश्चिम में एक दलित 5 वर्षीय बच्ची के साथ हुई रेप मामले में रविवार को बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी अपनी टीम के साथ पीड़िता परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे जहां उन्होंने पीड़िता की ओर से मुकदमा लड़ने का एलान करते हुए कहा यूपी के कैराना जैसी स्थिति यहां के हिंदुओं के साथ हो रहा है। दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद मेजर की आतंक से इस क्षेत्र से हिंदू पलायन करने को मजबूर हैं श्री सोनी ने कहा आखिर कब तक हिंदू बहू बेटियों की इज्जत आबरू के साथ खिलवाड़ होता रहेगा कब तक प्रशासन मूकदर्शक बनी रहेगी। उन्होंने कहा हिंदुओं का सब्र का इंतिहान लेना बंद करें जिस दिन सब्र का डोर टूट जाएगा उस दिन सरकार एवं प्रशासन को माहौल संभालना मुश्किल हो जाएगा। कहा विगत कुछ वर्ष पहले इसी प्रकार की घटना सिकटी प्रखंड के बरदाहा में घटित हुई थी प्रशासन ने आरोपी को सजा दिलवाने की बात कह कर वहां के लोगों को बरगलाते हुए मामले पर गोबर मिट्टी डाल दिया था। इस घटना में भी प्रशासन मामले को दबाना चाह रही है।

Advertisements
Ad 1

श्री सोनी ने कहा बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी मोहम्मद मेजर को प्रशासन स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दे अन्यथा जिले भर में अनिश्चितकालीन चक्का जाम करेंगे। उन्होंने कहा घटना के समर्थन में क्षेत्र के कुछ मुस्लिम समाज को आगे आते देखा जा रहा है यह लोग भी आरोपी को सजा दिलवाने की मांग कर रहे हैं। श्री सोनी ने कहा इस घटना में मुस्लिम समाज आरोपी को सजा दिलवाने की मांग हिंदुओं की बढ़ती तादाद को देखकर कर रही है या फिर मानवता का परिचय दे रहा है पता नहीं क्यों की आरोपी द्वारा कई सालों से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जा रहा है आखिर इतने दिनों से वहां के मुस्लिम समाज सजा दिलाने की मांग को लेकर आवाज क्यों नहीं उठाती थी आज आवाज क्यों उठा रही है। श्री सोनी ने कहा वीरनगर पश्चिम में हिंदुओं की संख्या कम रहने के कारण वहां आए दिन उन लोगों पर जुल्म ढाए जा रहे हैं प्रशासन वहां के हिंदुओं एवं बहू बेटियों की सुरक्षा का जिम्मा ले। मौके पर कुर्साकाटा बजरंग दल संयोजक संजय दास,भरगामा प्रखंड अध्यक्ष राकेश रंजन परिहार,सूरज सरदार, राकेश साह,माधव भगत,प्रिंस सिंह,संदीप कुमार सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

बिहटा में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को यातायात प्रबंधन का प्रशिक्षण

सड़कों के मरम्मत और निर्माण की दिशा में सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा 50 स्थान के अनुशंसित सड़कों को बिहार सरकार ने स्वीकृति प्रदान की

बीमार पिता के इलाज के दौरान सूने घर में चोरी, 30 लाख के जेवरात ले उड़े चोर!

error: