झारखण्ड

ड्रग्स कारोबार का पर्दाफाश मॉडल समेत कई गिरफ्तार हुस्न के जाल में फंसाकर चला रही थी धंधा

रांची(न्यूज़ क्राइम24): पुलिस ने एक मॉडल को ड्रग्स के कारोबार को संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि मॉडल ज्योति राजधानी में ड्रग्स का कारोबार चला रही थी. रांची के सुखदेव नगर पुलिस ने महिला मॉडल सहित दो व्यक्तियों को ड्रग्स के कारोबार में संलिप्ता के आरोप में गिरफ्तार किया है.

क्या है पूरा मामला-

Advertisements
Ad 1

रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में चल रहे ड्रग्स कारोबार पर पुलिस ने आखिरकार कार्रवाई की है. इसको लेकर पुलिस की टीम ने एक मॉडल सहित दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, हालांकि गिरोह का सरगना पुलिस को चकमा दे कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस की गिरफ्त में आई मॉडल का नाम ज्योति भारद्वाज बताया जा रहा है. गिरफ्तार मॉडल पिछले ढाई वर्ष से दिल्ली में रहती थी और फिलहाल रांची आई हुई थी और गांधी नामक ड्रग्स तस्कर के सम्पर्क में आने के बाद इस अवैध कारोबार में जुड़ गई थी।न्यूज़ साभार

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: