बिहार

ईएसआई अस्पताल पहुंचें केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री राजेश्वर तेली

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): शनिवार को ईएसआई अस्पताल पहुंचें केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री राजेश्वर तेली ने कहा कि सरकार ई श्रम कार्ड के जरिये बेरोजगारी दूर करने के साथ ही मजदूरों को हर सम्भव अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध करा रही हैं। इस कार्ड के जरिये युवा बेरोजगार भी लाभ उठाकर जीविकोपार्जन कर सकते हैं। इस कार्ड के लिए आधार नम्बर मांगने के पीछे सरकार का यह उद्देश्य होता है कि जिस मजदूर का आयुष्मान कार्ड नही बना हुआ है उसे कार्ड बनवाकर उसका लाभ दिलाया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार हर तबके के लिए स्वाथ्य सेवाओ को सरल और सुलभ रूप में मुहैया कराने में लगी गई। इस क्रम में ही फूलवारी शरीफ में ईएसआई का अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त अस्पताल बनाया जा रहा है । मंत्री ने कहा कि अभी अस्पताल में 50 बेड की सुविधा रहेगी.

इस अस्पताल को फरवरी 2022 तक आम जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया जाएगा और इसके बाद अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाकर 100 किए जाने के लिए सरकार पूरी सहायता उपलब्ध कराएगी। साथ मे बिहार के श्रम मंत्री जिग्वेश मिश्रा और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सह पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल व नगर परिषद अध्यक्ष आफ़ताब आलम भी मौजूद थे। सभी ने यह अस्पताल के चारों ओर निरीक्षण किया।

Related posts

एम्स पटना में पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफल, एक दिन में तीन जटिल ऑपरेशन

झारखंड पेपर लीक मामले में भूपतिपुर से युवक हिरासत में

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन