बिहार

छठ व्रतियों के सुविधा के लिए पटना डीएम कर रहे निरीक्षण

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): आस्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर तैयारियां जोरों शोरो पर है. जिसको लेकर पटना के जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह ने छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालु भक्तों एवं छठ व्रतियों के लिए घाटों पर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने तथा तैयारी का जायजा लेने के लिए अधिकारियों की टीम के साथ कई छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस क्रम में जिलाधिकारी ने संजय गांधी जैविक उद्यान घाट, बीएमपी 5 घाट, अनीसाबाद घाट, कच्ची तालाब घाट गर्दनीबाग का निरीक्षण किया. उन्होंने घाटों तथा उसके आने जाने वाले मार्गो की साफ-सफाई करने, मोटरेबल बनाने, चेंजिंग रूम, पेयजल, शौचालय, लाइट सहित कई अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी नूतन राजधानी अंचल श्री राकेश कुमार को दिया.

उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी सदर नवीन कुमार एवं अपर नगर आयुक्त शीला ईरानी को घाटों पर संचालित कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग कर ससमय कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त रिची पांडे, अपर समहर्ता राजस्व राजीव श्रीवास्तव, अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार झा सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

एम्स पटना में पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफल, एक दिन में तीन जटिल ऑपरेशन

झारखंड पेपर लीक मामले में भूपतिपुर से युवक हिरासत में

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन