धनबाद(न्यूज़ साभार): तिसरा थाना क्षेत्र के चांद कुइयां न्यू कॉलोनी पांच नंबर स्थित ट्रांसफार्मर का लीड केबल शुक्रवार की रात चोरों ने काट लिया जिस कारण लगभग 200 क्वार्टर का बिजली गुल हो गया लोगों ने इसकी सूचना प्रबंधन एवं तीसरा थानेदार को दी प्रबंधन दूसरा केवल जोड़ने में जुट गया है केवल का मूल्य लगभग 5: हजारो रुपया बताया जाता है।बताते हैं कि इन दिनों थाना क्षेत्र में चोरी की घटना में वृद्धि हो गई है चोर लगातार कहीं ना कहीं चोरी कर पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रही है बीती रात भी ट्रांसफार्मर से केबल काट लिया हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बाहरी गैंग नहीं है क्योंकि 15 फीट केबल काटने के लिए बाहर से कोई नहीं आएगा आसपास असामाजिक तत्व को पुलिस प्रशासन गहरा से पूछताछ करे तो चोरी का पर्दाफाश हो सकता है।
लोगों का कहना है कि यहां पर ना तो बीसीसीएल का स्विच मैन रात्रि में रहता है नाही सुरक्षा गार्ड जिसका फायदा चोर उठाते हैं। बिजली कटने से पानी भी प्रभावित है इधर कई लोग यह कहते सुने गए थे आखिर पेट्रोलिंग पार्टी का क्षेत्र में गस्त बढ़ाना चाहिएइस संबंध में अभियंता रवि राज का कहना है कि पुराना केवल है हम लोग जांच कर पुलिस के पास लिखित शिकायत देंगे।जबकि तीसरा थाना के प्रभारी अभिजीत कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की छानबीन कर रहे हैं किसी को बख्शा नहीं जाएगा करवाई होगी।
