झारखण्ड

धनबाद से होकर चलेगी बुलेट ट्रेन, सर्वे शुरू, लोगों में उत्साह

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): धनबाद के लोगों को बुलेट ट्रेन की सौगात मिलने की संभावना बन रही है। केंद्र ने वाराणसी से हावड़ा तक बुलेट ट्रेन दौड़ाने की योजना बनाई है। यह ट्रेन झारखंड से होकर गुजरेगी। इसके लिए गिरिडीह के बगोदर इलाके में सर्वे पूरा हो चुका है। धनबाद में अभी सर्वे चल रहा है। सर्वे से लोगों में उत्साह है। झारखंड और खासकर धनबाद के लोगों को उम्मीद है कि उन्हें बुलेट ट्रेन की सुविधा मिलेगी।केंद्र सरकार के निर्देश पर धनबाद इलाके में किया जा रहा सर्वे प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रोवर इफ्रां प्राइवेट लिमिटेड को इसके सर्वे की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

Advertisements
Ad 1

कंपनी ने बगोदर प्रखंड क्षेत्र में सर्वे का काम किया है। फिलहाल टीम धनबाद इलाके में सर्वे कर रही है। सर्वे टीम में शामिल लोकेश भारद्वाज ने बताया कि वाराणसी से हावड़ा तक बुलेट ट्रेन दौड़ाने की योजना है। अंतिम फैसला केन्द्र सरकार को लेना है। सर्वेे के बाद बुलेट ट्रेन दौड़ाने का फैसला सरकार ले सकती है। उन्होंने बताया कि हमलोगों को सर्वे की जिम्मेवारी दी गई है। जल्द से जल्द सर्वे पूरा करके सरकार को रिपोर्ट सौंप दिया जाएगा। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार ने देश में बुलेट ट्रेन चलाने का फैसला लिया था। विदेशी सहयोग से बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट शुरु किया गया है।

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: