बिहार

विधवा की गुहार नही सुन रहा पटना के एक थानेदार..!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के सोरंग पुर में एक विधवा महिला के ढाई कट्ठे जमीन पर दबंगई दिखाते हुए कब्जा किया जाता रहा लेकिन रामकृष्ण नगर थाना ने विधवा महिला की फरियाद नही सुनी । इतना ही नही थानेदार जहाँगीर आलम द्वारा साफ कह दिया गया कि जमीन के विवाद के मामले में अंचलाधिकारी से सम्पर्क कीजिये। राजधानी पटना में एक विधवा महिला की शिकायत तक थाना में दर्ज नही की गई। इतना ही नही एसएसपी से लेकर कंट्रोल रूम तक महिला की गुहार सुनने वाला कोई नही मिला.

पीड़ित विधवा महिला पूनम सिंह ने बताया कि उनकी वर्षो पूर्व खरीदी गई जमीन पर दबंगों ने पुलिस की मिलीभगत से कब्जा कर रहे हैं। चाहरदीवारी तोड़कर उसमे मिट्टी भराई कराया जाने लगा लेकिन पुलिस ने दबंगो को रोकने के बजाए पीड़िता को फटकार कर भगा दिया। विधवा महिला ने बताया कि विग्रहपुर का एक बिल्डर उनकी जमीन को कब्जे में करने के लिए पुलिस को मिलाकर काम करवा रहा है । पूनम सिंह का यह भी कहना है कि अपनी जमीन के कागजात लेकर वह रात में थाना पर गयी लेकिन उनका शिकायत तक दर्ज नही किया गया। कई बार कॉल करने के बावजूद न तो थानेदार ने उनका कॉल रिसीव किया और न ही एसएसपी पटना ने ही उनका कॉल रिसीव कर पाए। यह पीड़ा पटना में एक विधवा महिला की है जो अपनी जमीन पर दबंगो का कब्जा होता देखती रह गयी लेकिन पुलिस ने उसकी मदद नही की और न ही काम रुकवाना जरूरी समझा ।

Advertisements
Ad 1

वही इस मामले में रामकृष्ण नगर थानेदार जहाँगीर आलम ने कहा कि एक बार उन्होंने काम रुकवा दिया था और बार बार उनका काम नही है जमीन के विवाद के मामले में काम रुकवाना। जमीन के विवाद के मामले में अंचल अधिकारी का काम है देखना । पुलिस अकेले कुछ नही कर सकती है। पीड़ित महिला ने बताया कि रात में जब उनकी जमीन पर कब्जा होता रहा और उसकी शिकायत के लिए थानेदार को कॉल लगाती रही लेकिन रामकृष्ण नगर थानेदार ने सरकारी नम्बर 9470001385 को रिसीव नही किया जिससे स्पष्ट हो जाता है कि थानेदार की दबंगो से मिलीभगत है।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: