बिहार

पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

नालंदा(राकेश यादव): नालन्दा बीते 27 सितंबर को बिहार थाना इलाके के डॉक्टर कॉलोनी के समीप से साइबर संचालक अपहरण मामले में पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। साथ ही घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन, 3 मोटरसाइकिल, तीन देसी पिस्टल, 5 कारतूस, 9 मोबाइल, चार एटीएम कार्ड को पुलिस ने बरामद किया है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि इन लोगों ने साइबर संचालक का अपहरण कर अज्ञात स्थान पर ले जाकर उनके पास से डेढ़ लाख रुपए नगद और ऑनलाइन के माध्यम से 90000 हजार खाते में ट्रांसफर करवा लिया था।

सोमवार को सभी लोग फिर से मुरौरा के समीप किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए प्लान बना रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी तो इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि यह लोग हथियार का भय दिखाकर लोगों को अपने कब्जे में लेकर विभिन्न माध्यम से पैसे की उगाही करते हैं फिर मारपीट कर अज्ञात जगह पर ले जाकर उसे छोड़ देते हैं। इन लोगों के मोबाइल में पुलिस को एक रिकॉर्डिंग वीडियो भी मिला है जिसमें यह लोग अवैध हथियार से फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

Related posts

छठ महापर्व और मातृशक्ति पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेत्रियों ने कोतवाली थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया

उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न